महाराजगंज, जनवरी 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की 12 जनवरी से होने वाली प्री बोर्ड परीक्षा अब केवल एक ही पाली में होगी। इसकी समय सारिणी अब बदल गई है। यह जानकारी डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा के हवाले से राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली के प्रधानाचार्य गिरिजाशंकर अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि परिवर्तित समय सारिणी के अनुसार प्री बोर्ड की परीक्षा अब पूर्वाह्न 10 बजे से 1:15 बजे तक होगी। इसके पहले यह परीक्षा दो पालियों में होने वाली थी। इसमें अब बदलाव किया गया है। प्री बोर्ड परीक्षा 12 जनवरी से शुरू होकर 21 जनवरी को समाप्त होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...