प्रयागराज, जुलाई 6 -- प्रयागराज। अब प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर एक साथ बढ़ने लगा है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 24 घंटे में (शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक) 43 सेमी, छतनाग में 35 सेमी तथा नैनी में यमुना का जलस्तर 37 सेमी बढ़ा है। गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ अब पानी कछार में फैलने लगा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से शनिवार को सिक्स लेन पुल का काम रोक दिया गया। यमुना में बोट क्लब ने नावों का संचालन रोक दिया गया। संगम क्षेत्र में बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निर्माण पहले ही रोक दिया गया। सिंचाई विभाग के इंजीनियरों का कहना है कि गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ेगा, लेकिन अभी बाढ़ का खतरा नहीं है। रविवार सुबह फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 77.81 मीटर, छतनाग 75.38 मीटर और नैनी का जलस्तर 75.87 रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...