संभल, फरवरी 16 -- शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा में शामिल 74 और उपद्रवियों के पोस्टर पुलिस ने शुक्रवार को जारी किए है। इन्हें पुलिस ने जामा मस्जिद की दीवार पर चस्पा किया था। पोस्टर चस्पा करने को लेकर मस्जिद कमेटी के सदर व उनके बेटे का पुलिस से विवाद भी हुआ था। अब पुलिस ने उन्हीं उपद्रवियों के पोस्टर एकता पुलिस चौकी पर चस्पा किए हैं। शाही जामा मस्जिद के दोबारा सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हिंसा हुई थी। जामा मस्जिद क्षेत्र के बाद नखासा क्षेत्र के हिंदूपुरा खेड़ा पर भी उपद्रवियों ने पुलिस को निशाना बनाया था। शुक्रवार को एएसपी श्रीश्चंद्र और कोतवाल अनुज तोमर ने शाही जामा मस्जिद की दीवार पर 74 उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा कराए थे। जिसको लेकर मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट व उनके बेटे से विवाद हुआ था। देर रात मामला निपटा था। शनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.