बांका, अक्टूबर 5 -- बांका, निज प्रतिनिधि। स्कूली बच्चों की स्वास्थ्य जांच और आयरन की गोली सेवन संबंधी आंकड़ा ई-शक्षिाकोष पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। सितंबर का आंकड़ा सात अक्टूबर तक अपलोड करना है। सभी सरकारी वद्यिालयों में कक्षा एक से 12 तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। जिसके आंकडे ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। सूबे के डेढ़ करोड़ बच्चों की स्वास्थ्य जांच की निगरानी ई-शक्षिा कोष पोर्टल से की जाएगी। इसमें बांका जिले के करीब छह लाख बच्चों के आंकडे ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे। पोर्टल पर बच्चों के आयरन और फोलिक एसिड गोली वितरण की जानकारी दर्ज करनी होगी। इससे स्वास्थ्य जांच और दवाइयों का डेटा राज्य स्तर पर केंद्रीकृत तरीके से एकत्र होगा। बच्चों के आयरन एवं फोलिक एसिड की गोली के वितरण की भी जानकारी पोर्टल पर देनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.