बागपत, नवम्बर 16 -- परिवहन निगम ने दैनिक यात्रियों के लिए ई-एमएसटी की सुविधा प्रदान की है। यह ई-एमएसटी पांच साल के लिए मान्य होगी। इसमें एमएसटी धारक खुद अपने मोबाइल के जरिए रिचार्ज कर यात्रा कर सकेंगे। इससे निगम अपने दैनिक यात्रियों की यात्रा काफी सुगम बनाएगा। जिले से तमाम लोग दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर समेत अन्य जनपदों में नौकरी व रोजगार अथवा पढ़ाई के लिए प्रतिदिन आते-जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर दैनिक यात्री परिवहन निगम की बस का एमएसटी बनवाकर रोज यात्रा करते हैं। अभी तक यात्रियों को मैनुअली एमएसटी बनाकर दिया जाता था। जिन लोगों को एमएसटी बनवाने की आवश्यकता होती थी, वे रोडवेज अड्डे पर ही जाकर एमएसटी बनाकर अपना दैनिक यात्रा करते थे। परिवहन निगम ने अब अपने दैनिक यात्रियों को सहूलियत प्रदान किया है। निगम की तरफ से ई-एमएसटी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.