बुलंदशहर, फरवरी 9 -- स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्टों के भरोसे इलाज नहीं होगा। शासन के निर्देश पर अब मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर कमान संभालेंगे। सीएमओ की पहल पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने डॉक्टरों की तैनाती का खाका तैयार कर लिया है। लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों और चिकित्सकों की भारी किल्लत बनी हुई है। आलम यह है कि आरोग्य मेलों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की जगह फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ को दवाएं वितरित करनी पड़ रही है। शासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की ड्यूटी मेलों में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शासन के पत्र के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से समन्वय स्थापित किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.