शामली, जनवरी 30 -- जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की प्रक्रिया को सुचारु बनाने और अभिभावकों की सुविधा को देखते हुए सरकार ने जिले के विभिन्न स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित कराए जाने के आदेश दिना है। यह प्रवेश प्रक्रिया 2 फरवरी से शूरू होकर 12 मार्च तक तीन चरणों में पूरी की जाएगी। आरटीई के तहत जिले के 612 निजी स्कूलों में 4850 बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा का अवसर मिलेगा। प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभिभावकों की सहायता के लिए डीएम कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसरों में आरटीई हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी। हेल्प डेस्क पर अभिभावकों को आवेदन प्रक्रिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.