लखनऊ, फरवरी 13 -- यूपी विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को उस समय सदन का माहौल गरमा गया, जब कार्यवाही के दौरान हुई टोका-टाकी से नाराज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भाजपा विधायक केतकी सिंह पर भड़क उठे। अध्यक्ष की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने हेडफोन उतारकर फेंक दिया और करीब 10 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर कुर्सी से उठकर बाहर चले गए। इस घटनाक्रम ने सदन के अंदर अनुशासन और कार्यवाही के संचालन को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी।टोका-टोकी पर भड़के सतीश महाना घटना उस समय हुई जब लोकसेवा आयोग से जुड़ी भर्तियों के मुद्दे पर चर्चा चल रही थी। सपा विधायक रागिनी सोनकर द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब वित्त मंत्री सुरेश खन्ना दे रहे थे। इसी दौरान अध्यक्ष सतीश महाना ने सपा विधायक कमाल अख्तर को सवाल पूछने का मौका दिया। लेकिन बीच में कई सदस्यों द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.