महाराजगंज, फरवरी 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। वीबी जी राम जी योजना में अब सिर्फ फोटो खिंचवाने से काम नहीं चलेगा। हाजिरी के लिए अब आधार फेस ऑथेंटिकेशन प्रणाली लागू होगी। बाराबंकी में पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह व्यवस्था लागू है। अप्रैल से जिले में भी यह लागू हो सकती है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद अब कार्यस्थल पर मजदूरों की फेस रीडिंग होगी। अब ग्रुप फोटो में किसी के पीछे छिपकर या दूर खड़े होकर हाजिरी लगवाने का जुगाड़ पूरी तरह बंद हो जाएगा। मनरेगा में अब तक नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) के जरिए ग्रुप फोटो लेकर उपस्थिति दर्ज की जाती थी। इसमें अक्सर यह शिकायत आती थी कि कुछ मजदूर कार्यस्थल से नदारद रहते थे या फोटो में पीछे छिपकर हाजिरी लगवा लेते थे। कई बार एक ही फोटो को अपलोड कर मस्टररोल में फर्जी तरीके से हाजिरी लगा दी जाती थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.