मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- सोमनाथ सत्योम, मुजफ्फरपुर। अब आठवीं पास व्यक्ति भी कंडक्टर का लाइसेंस ले सकेगा। यानी कंडक्टर लाइसेंस लेने वाली की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास रखा है। इससे पहले यह 10वीं पास था। कंडक्टर का लाइसेंस बनाने को लेकर परिवहन विभाग ने पहल शुरू की है। इसे लेकर राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने एक आदेश जारी किया है। कहा है कि इससे अधिकांश बस कंडक्टर इस शैक्षणिक अर्हता को पूरा करने में असक्षम हो जा रहे थे, जिससे इन्हें कंडक्टर लाइसेंस निर्गत नहीं किया जाता था। लाइसेंस लेने से पहले लेना होता है विशेष प्रशिक्षण : कंडक्टर लाइसेंस के लिए कंडक्टरों को 15 दिनों का विशेष कोर्स या प्रशिक्षण परिवहन विभाग की ओर से कराया जाता है। लेकिन, आवेदन नहीं आने से यह प्रशिक्षण बंद है। इसके लिए 10वीं तक की पढ़ाई अनिवार्य की गई थी। अब परिवहन वि...