प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज। सदर बाजार स्थित छावनी परिषद के सामान्य चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों को परिवार के सदस्य और डॉक्टर लाइव निगरानी कर सकेंगे। चिकित्सालय के आईसीयू में ऐसी इलेक्ट्रॉनिक सेवा शुरू की गई है, जिससे मरीज को मोबाइल पर कहीं और कभी भी देखा जा सकेगा। आईसीयू के इस सिस्टम से जुड़ने के बाद मरीज के रिश्तेदार को एक लिंक दिया जाएगा। चिकित्सालय से प्रदान किए गए लिंक के जरिए परिवार के सदस्य मरीज को मोबाइल स्क्रीन पर दे सकेंगे। इसके अलावा मरीजों पर बड़े डॉक्टर भी निगरानी कर सकेंगे। गंभीर मरीजों पर निगरानी के लिए लखनऊ के एक बड़े अस्पताल के विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। चिकित्सालय के निदेशक सिद्धार्थ ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक आईसीयू की सुविधा देश-प्रदेश के बड़े अस्पतालों में उपलब्ध है। प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल...