आजमगढ़, फरवरी 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। बुजुर्गों की अंगूठों और अंगुलियों का मिलान न होने से बैनामे में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए निबंधन विभाग ने नई कवायद शुरू की है। जमीन समेत अन्य अचल संपत्तियों के बैनामे अब आंखों को स्कैन कर कराए जा सकेंगे। बायोमैट्रिक के साथ ही आईरिस डिवाइस के माध्यम से रजिस्ट्री कराए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने दो फरवरी से बायोमैट्रिक के माध्यम से रजिस्ट्री कराने का नियम पूरे प्रदेश में लागू किया है। बुजुर्गों के अंगूठे और अंगुलियों के निशान का मिलान न होने से बैनामे में दिक्कतें आनी शुरू हो गई थीं। इसके चलते बैनामों की संख्या में लगातार कमी आने लगी थी। जिले के कुल आठ निंबधन कार्यालयों में पहले प्रतिदिन जहां सौ से डेढ़ सौ बैनामे होते थे, वहीं इस नए नियम से रजिस्ट्री की संख्या घटकर सत्तर से अस्सी तक आ ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.