बुलंदशहर, फरवरी 15 -- मकान, दुकान, जमीन या अन्य किसी संपत्ति का बैनामा कराने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अभी तक रजिस्ट्री कार्यालयों में अंगूठों के कारण हो रहे बैनामों की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी है। इसके लिए रजिस्ट्री विभाग की ओर से शासन को पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा है कि अंगूठों का मिलान ना होने और सर्वर के ठीक प्रकार से नहीं चलने की वजह से बैनामों में काफी देरी हो रही है। इससे राजस्व को तो भारी नुकसान हो ही रहा है और बुजुर्गों को वापस घर लौटना पड रहा है। इसलिए अब बैनामा कराने आने वालों की आंखों की रोशनी का मिलान करते हुए आईरिस डिवाइस के माध्यम से बैनामा कराए जाए। इस नई व्यवस्था के जल्द ही लागू होने की संभावना है। जनपद में आठ उप-निबंधन कार्यालय स्थित हैं। इन सभी कार्यालयों में हर दिन लगभग 400 से अधिक बैनामे होते हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.