औरैया, नवम्बर 28 -- कड़ाके की ठंड के बीच दिबियापुर में लोगों को राहत देने के उद्देश्य से नगर पंचायत द्वारा निर्मित स्थाई रैन बसेरा और यात्री प्रतीक्षालय का शुक्रवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। लगभग 35 लाख की लागत से वीरांगना अवंती बाई पार्क के सामने बने इस भवन के शुरू हो जाने से अब राहगीरों और बेसहारा लोगों को रात गुजारने के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा। थाने के निकट बने इस स्थाई रैन बसेरा और प्रतीक्षालय का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन कर तथा फीता काटकर किया। लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभी सभासद और कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्ष राघव मिश्रा ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि नगर पंचायत क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति खुले में रात बिताने को मजबूर न हो। रैन बसेरा में प्रथम तल पर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.