नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- पंजाब की खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की जेल में बंद हैं। इधर, उन्हें राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाने की चर्चाएं तेज हो रही हैं। पंजाब में अगले विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। पंजाब पुलिस ने 2023 में अमृतसर के बाहरी इलाके में एक पुलिस थाने पर हमला करने के आरोप में उन्हें फिर से गिरफ्तार किया था और असम के डिब्रूगढ़ की एक स्थानीय अदालत से 'ट्रांजिट रिमांड' हासिल की थी। द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने रविवार को सिंह को अगला सीएम उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। पार्टी ने तलवंडी साबो में आयोजित बैसाखी कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की है। रिपोर्ट के अनुसार, फरीदकोट सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले डेढ़ साल तक अमृतपाल सिंह का प्रचार करने की अपील की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.