पीलीभीत, दिसम्बर 17 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत उपाधि महाविद्यालय में संचालित की जाने वाली सिविल सेवा की कोचिंग बंद हो जाएगी। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग ने निर्णय ले लिया है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग कराई जा रही है। आईआईटी, नीट, यूपीएसएसएससी परीक्षा की तैयारी ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में कराई जा रही है, जबकि यूपीएससी और यूपीपीएससी-सिविल सेवा की कोचिंग उपाधि महाविद्यालय में कराई जाती है। सिविल सेवा में 95 प्रतियोगी छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें से रोजाना 35 बच्चे आते हैं, जो निर्धारित संख्या से कम है। जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में सिविल सेवा में निर्धारित संख्या से कम बच्चे तैयारी के लिए आ रहे हैं। इस वजह से सिविल से...