लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने एग्रीवोल्टिक्स परियोजना को अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) ने "उत्तर प्रदेश में एग्रीवोल्टिक्स परियोजनाओं का प्रदर्शन" शीर्षक से राज्य सरकार के तकनीकी सहायता संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के तहत एक ही भूमि पर भूमि की सतह पर कृषि और सतह से ऊपर सौर ऊर्जा उत्पादन दोनों संभव होंगे। यह नवाचार किसानों और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए लाभकारी साबित होगा। इससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त होगी, ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा और सतत विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस तरह उत्तर प्रदेश का किसान अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बन जाएगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेगा। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.