कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर। भूमि संरक्षण कार्यालय में खेत तालाब योजना के अंतर्गत निर्मित तालाबों में मोती की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मोती उत्पादन की आधुनिक तकनीक, लागत, संभावित लाभ और विपणन की संभावनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। मणि एग्रो हब कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अयूब हुसैन ने बताया कि खेत तालाबों में मोती की खेती कम पानी और सीमित संसाधनों में अतिरिक्त आय का प्रभावी साधन बन सकती है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ अगर किसान मोती उत्पादन को अपनाते हैं तो यह उनकी आय बढ़ाने का सशक्त विकल्प बन सकता है। मोती की खेती वैज्ञानिक पद्धति और तकनीकी प्रशिक्षण पर आधारित है, जिससे कम समय में बेहतर प्रतिफल संभव है। गुणवत्तापूर्ण मोतियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.