मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। मतदाताओं की समस्याओं को समाधान करने नोटिस की सुनवाई के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। यही अधिकारी दावे आपत्तियां भी सुनेंगे। औसतन 50 से 55 बूथों की जिम्मेदारी निभाएंगे। मुरादाबाद जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में बूथवार अधिकारी तैनात किए गए हैं। नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस भेज कर उनके मामलों का निस्तारण करेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम समेत तहसीलदार, नायब तहसीलदार सभी लगाए गए हैं। दूसरे विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी कुल 75 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...