झांसी, दिसम्बर 12 -- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सीडीओ जुनैद अहमद ने की। उन्होंने कहा कि 18 से कम आयु के युवा वाहन चलाते मिले तो चालान किया जाए। कार्रवाई के लपेटे में अभिभावक भी आएंगे। इसमें 3 माह की जेल और 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी ने नगर की यातायात व्यवस्था और जनता को जैम से छुटकारा दिलाने हेतु अधिकारियों संग बैठक करते हुए नगर में लगातार जैम की स्थिति के कारण नागरिकों और वाहनों का आवागमन न होने से समस्या खड़ी हो जाती है, उसे प्रॉपर ढंग से सुलझाने के लिए उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कत्र्तव्य बोध कराते हुए कहा कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक नागरिक का जीवन/समय महत्वपूर्ण है, इसे सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। नगर में अण्डर एज वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर मोटर वाहन अधिनियम ...