बेगुसराय, दिसम्बर 12 -- नावकोठी। डफरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 अब्बूपुर के अग्निपीड़ितों को अनुदान की राशि शुक्रवार को अंचल अधिकारी सूरज कुमार ने दी। सनद रहे कि पांच दिसम्बर को अब्बूपुर में मनीष महतो, धीरज महतो तथा पवन महतो के घर और भुसकार जल गये थे। मुखिया प्रतिनिधि ई रंजीत कुमार पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए रेड क्रॉस सोसायटी से भी मिले तो मदद का आश्वासन मिला है। सीओ व मुखिया प्रतिनिधि ने मनीष महतो की पत्नी सोनी देवी, धीरज महतो की पत्नी विभा देवी व पवन महतो की पत्नी गौरी देवी को 12-12 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। मौके पर अभिमन्यु कुमार व अन्य कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...