मऊ, फरवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। विधायक अब्बास अंसारी की आचार संहिता उल्लंघन मामले में बुधवार को मुख्य गवाह और तत्कालीन थाना प्रभारी पंकज कुमार के अदालत में उपस्थित नहीं होने पर अगली सुनवाई की तिथि 11 फरवरी नियत की गई । वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव के दौरान सुभासपा विधायक के ऊपर 12 फरवरी 2022 थाना दक्षिण टोला में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना दक्षिण टोला में दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि अब्बास अंसारी चुनाव प्रचार के दौरान तय सीमा से अधिक वाहनों का काफिला लेकर चल रहे थे। मामले में चुनाव आयोग की शिकायत पर तत्कालीन थानाध्यक्ष दक्षिण टोला पंकज कुमार सिंह ने अब्बास अंसारी समेत शाहिद लारी, साकिब लारी, इसराइल अंसारी और रमेश राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आचार संहिता के इसी मामले को लेकर बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.