संभल, जनवरी 4 -- शहर के तुर्तीपुर इल्हा स्थित अब्बासी वेलफेयर सोसाइटी यूथ विंग अध्यक्ष सिब्ते अली के आवास पर अली डे पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान नज्र पेश करते हुए मुल्क में अमन चैन भाईचारे की दुआ की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सोसाइटी यूथ विंग सदस्यों ने नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए कहा कि अब्बासी सोसाइटी इस वर्ष दोगने जोश के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में अपना दायरा बढाते हुए मुरादाबाद मंडल सहित आसपास के जिलों में जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कराकर अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ने के साथ ही सोसाइटी की नीतियों और विचारों को लोगों तक पहुंचाएगी। इस दौरान सोसाइटी अध्यक्ष अजीम अब्बासी, मोहम्मद सलमान, आमिर सुहैल, रिजवान खां, मुजीब अहमद, अमान,आरिफ, सादिक आदि उपस्तथित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...