आगरा, दिसम्बर 12 -- अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर का कहना है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण हमारी आत्मा पर चोट है। अगर मस्जिद ही बनानी है तो अब्दुल कलाम आजाद और रसखान के नाम पर बनाएं। इस देश में ना तो बाबर की जगह है और ना ही बाबरी की। यह देश राम का है और कृष्ण का है। राम मंदिर के बाद अब कृष्ण जन्मभूमि का नंबर है। यहां शमसाबाद में श्री राजराजेश्वरी गुफा धाम त्यागी अवधूत आश्रम (जरौली टीला) पर चल रहे अष्टोत्तर 108 श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पहुंचे देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों को सनातनी बनाएं। घर में गीता-रामायण पढ़ाएं। ताकि उन्हें अपनी संस्कृति की जानकारी हो सके। बच्चों को गीता व रामायण की शिक्षा से ही भारत विश्व गुरु बन सकेगा। इस दौरान देवकीनंदन ने फिर सनातन बोर्ड के गठन की भी जरूर...