रामपुर, जनवरी 6 -- सात साल की सजा के बाद सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम रामपुर जिला कारागार में बंद है। रामपुर कारागार में बंद होने के दौरान लगातार मिलने वालों का सिलसिल जारी है। बीते दिनों सपा नेता आजम खां की पत्नी और बड़े बेटे ने भी मुलाकात की थी। अब सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर,पूर्व पालिका चेयरमैन फात्मा जबी ने अब्दुल्ला आजम से मिलने के लिए अर्जी लगाई थी। मुकाकात के लिए दोनों तय समय से पहले ही जिला कारागार पहुंचे और नियमानुसार अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि स्वास्थ्य और केसों के संबंध में वार्ता हुई है। उनका स्वास्थ्य ठीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...