बरेली, फरवरी 25 -- हरदोई जेल से रिहा होकर रामपुर जा रहे विधायक अब्दुल्ला आजम का सपा कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर जगह-जगह स्वागत किया। झुमका चौराहा पर मीरगंज विधानसभा के अध्यक्ष सुरेश गंगवार, शिवम सक्सेना आदि ने अब्दुल्ला आजम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अब्दुल्ला आजम के समर्थक वाहनों से चल रहे थे। मीरगंज में सिंधौली चौराहा पर फिरोज जहांगीरी, शानू खान, नावेद खां, शब्लू पठान आदि ने अब्दुल्ला आजम को माला पहना कर स्वागत किया। पुलिस ने उनको कड़ी सुरक्षा में बरेली के बार्डर तक पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.