बहराइच, जुलाई 2 -- चरदा। अब्दुल्लागंज रेंज के चरदा में बुधवार को वन महोत्सव के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल यादव ने क्षेत्र पंचायत सदस्य सावित राम और राम चंद्र यादव के साथ पौघरोपण किया। इस मौके पर वन रेंज अधिकारी पंकज साहू, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी शंभूनाथ यादव, वन दरोगा सुरेश पासवान, वन रक्षक सुरेश वर्मा, देव वर्मा, अवनीश कुमार, अंबुज पांडेय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...