देवघर, फरवरी 8 -- देवघर। दुमका जिला के नयापाड़ा निवासी शिव कुमार चौरसिया की एक वर्षीया पुत्री कंचन ज्योति गर्म पानी से झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टर द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया। हालांकि बच्ची की स्थिति नाजुक रहने के कारण एम्स इमरजेंसी के डॉक्टर संजू घोष द्वारा बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...