हाथरस, फरवरी 10 -- कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली एक विवाहिता ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर उसे निकाल दिया है। जबकि उसकी मासूम बेटी को अपने पास जबरन रख लिया है। विवाहिता की तहरीर पर पीड़िता ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व रंजना वाटिका में सपंन्न हुई,हैसियत के अनुसार शादी में पैसा परिजनों ने खर्च किया। पीड़िता का आरोप है कि दस लाख रुपये की मांग अतिरिक्त दहेज में मांगने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने लगे। जब अपने पिता व परिवारीजन को सारी बाते बताई तो उन लोगों ने समझाने का प्रयास किया किन्तु कोई अन्तर नहीं पड़ा। विवाहिता जैसे तैसे यह सोचकर कि धीरे धीरे सब ठीक हो जायेगा ...