चम्पावत, फरवरी 9 -- लोहाघाट। डायट में जिला स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता हुई। जिला समंवयक मनोज भाकुनी ने बताया कि प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगोटी की छात्रा अनुष्का ने प्रथम स्थान, राजकीय प्राथमिक विद्यालय फागपुर के छात्र आयुष ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंतोली के छात्र विदित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...