गोपालगंज, जनवरी 2 -- मांझागढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के छवही तक्की गांव के एक युवक की अबू धाबी में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बाबर अली (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले पांच वर्षों से अबू धाबी में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार बाबर अली पिछले महीने भाई की शादी में छुट्टी पर गांव आया था। छुट्टी समाप्त होने के बाद वह 11 दिन पूर्व ही अबू धाबी लौटा था। शुक्रवार को काम के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी एक चार वर्षीया बेटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...