भदोही, जनवरी 2 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। कोइरौना थाना क्षेत्र के भीखीपुर ग्रामसभा के चैनपट्टी निवासी सुशील मिश्र उर्फ रिंकू की 32 वर्षीय पत्नी पूनम मिश्रा की गुरुवार की रात अबूझ हाल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उधर, मौत को लेकर गांव में तरह-तरह चर्चाएं हैं। विवाहिता की तबियत गुरुवार की रात खराब होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के संदिग्ध मौत की जानकारी पुलिस को दे दी। जिस पर कोइरौना पुलिस शुक्रवार की भोर में मृतका के घर चैनपट्टी पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर मृतका के पिता मुजहरा मिर्जापुर निवासी देवी प्रसाद दुबे परिवार के साथ पहुंच गए। दोनों पक्षों ने कोइरौना थाना प्रभारी निरीक्षक आरएन यादव से शव को सौंपने की बात...