मिर्जापुर, दिसम्बर 8 -- मिर्जापुर। जिले के संतनगर थाना क्षेत्र के लालापुर गांव में रविवार दोपहर में संदिग्ध स्थिति में आग लग जाने से आठ बीघे का पुआल जलकर खाक हो गया। थाना क्षेत्र के लालापुर निवासी रामजी दूबे का सिवान में खलिहान है। उन्होने तीन बीघे धान की मड़ाई कर अपना पुआल रखा था। उसके बगल एक-एक बीघे धान के खेत का पुआल भुअर कोल,सुशील कोल,महेश कोल,लालमणि कोल व नंदलाल कोल आदि रखा था। रविवार को दोपहर में अचानक पुआल में आग लग गई। पुआल से धुंआ उठते देख ग्रामीण मौके पर पहुंच कर निजी ट्यूवेल से पाइप जोड़ कर आग बुझाने का प्रयास किए, लेकिन तब तक सभी किसानों की पुआल जल गई। पुआल जलने से किसान के समक्ष पालतू पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतनगर राजेश कुमार ने घटना के बाबत अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि तहरीर मिल ने प...