भदोही, जनवरी 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोईरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव में अबूझ हाल में युवक कुएं में गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। शनिवार को सुबह गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब 40 वर्षीय संतोष गुप्ता उर्फ छांगुर कुएं के पास गए थे और अचानक कुएं में गिर गए। आनन-फानन में ग्रामीण तथा परिजन कुएं से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आए। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में घायल के पुत्र जैश गुप्ता ने बताया पानी भरने के लिए कुएं पर गए थे। पैर फिसल जाने से कुएं में गिर गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...