सुल्तानपुर, फरवरी 15 -- कुड़वार, संवाददाता। शनिवार को घर के अन्दर लहूलुहान हालत में मृत पड़े मिले राम तेज कोरी की हत्या का खुलासा पुलिस के लिए अबूझ पहेली बना हुआ है। पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से खुलासे का प्रयास करने में जुटी है। शनिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के कमालपुर मीरापुर गांव निवासी राम तेज कोरी (65) पुत्र स्व. राम तेज का शव घर के अन्दर लहूलुहान अवस्था में मिला था। घर के अंदर उसकी कथित दूसरी पत्नी भवानी देवी के अलावा कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर मृतक की बेटी बसंता के साथ गांव वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। बसंता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार खुलासे के प्रयास में जुटी हुई है। लेकिन 30 घंटे ब...