फरीदाबाद, फरवरी 4 -- फरीदाबाद। यूनाइटेड अरब अमीरात की राजधानी अबु धाबी में छह से 14 फरवरी तक आयोजित होने जा रहे ओपन वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में स्मार्ट सिटी के खिलाड़ी एसके दलाल का 60 प्लस आयु वर्ग में भारतीय बास्केटबॉल टीम में चयन हुआ है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 25 से अधिक देशों के खिलाड़ी करीब 15 खेलों में भाग ले रहे हैं। एसके दलाल इससे पहले भी मास्टर्स गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर कई पदक जीत चुके हैं। वे भारतीय वायु सेना में सेवाएं दे चुके हैं और बास्केटबॉल के कोच व रेफरी भी रह चुके हैं। वायु सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने हरियाणा शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के रूप में सेवाएं दीं और हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन, फरीदाबाद के प्रधान भी रहे। दिसंबर 2020 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.