देवघर, फरवरी 16 -- सारठ,प्रतिनिधि। अबुआ सरकार में गरीबों व जरूरतमंदों को अबुआ आवास नहीं मिल रहा है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार ने गरीबों व जरूरतमंदों को आसियाना देने के लिए पीएम आवास एवं अबुआ आवास योजना चलाई है। लेकिन जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के उदासीनता के कारण योजना का वास्तविक हकदार गरीब व जरूरतमंद योजना से वंचित हैं। सारठ अंचल के फूलचुवा पंचायत के बेहरा गांव निवासी चुटक रजवार अपने पांच परिवार के साथ मिट्टी व खपड़ैल के जर्जर मकान में रहने को विवश है। करीब आठ माह पूर्व उनके घर का आधा हिस्सा ढह गया है। गरीबी व लाचारी के चलते गिरा हुआ घर को आज तक मरम्मत नहीं करा पाया है। आधे घर में ही किसी तरह पत्नी व तीन बच्चे के साथ रह रहा है। जरुरतमंद चुटक रजवार व उनकी पत्नी झुपा देवी ने बताया कि वे लोग भूमिहीन हैं। दूसरे के घर में मजदूरी करते हैं तब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.