रांची, फरवरी 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के अबुआ दिशोम बजट को राजद ने ऐतिहासिक बताया है। पार्टी प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों का महागठबंधन सरकार तेजी से विकास कर रही है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा राज्य के चहुंमुखी विकास का लक्ष्य निर्धारित करने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। बजट में स्पष्ट रूप से ग्रामीण विकास में अर्थव्यवस्था की मजबूती, शिक्षा, स्वास्थ, चिकित्सा, पर्यटन, कृषि, उद्योग, सड़क-पुल-पुलिया बनाने सहित नौकरी-पेशा को बढ़ावा एवं बेरोजगारी पलायन दूर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी वर्षों में बजटीय लक्ष्य और अधिक होगा और राज्य तेजी से समृद्ध विकास की ओर आगे बढ़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...