जामताड़ा, दिसम्बर 23 -- अबुआ आवास निर्माण को लेकर लाभुकों को दिए गए दिशा-निर्देश फतेहपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बबनडीह पंचायत में अबुआ आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्य को लेकर लाभुकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक तापस लायक एवं कनीय अभियंता चंदन कुमार ने लाभुकों के साथ बैठक कर आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। वहीं अधिकारियों ने लाभुकों से कहा कि वे गंभीरता के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास निर्माण कार्य को पूर्ण करें। उन्होंने यह भी बताया कि समय पर आवास पूर्ण होने से लाभुकों को योजना का पूरा लाभ मिलेगा। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित रूप से निर्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.