जमशेदपुर, जनवरी 29 -- पटमदा। पटमदा प्रखंड की कश्मार पंचायत अंतर्गत गोलकाटा के ग्रामीणों ने मंगलवार को सुरज महतो के नेतृत्व में पटमदा बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने अबुआ आवास योजना के तहत लाभार्थियों के चयन में अनियमितता बरतने की शिकायत बीडीओ से की। ग्रामीणों का आरोप है कि गोलकाटा गांव में जितने भी लाभुकों का चयन किया गया है, उसमें सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड का पालन नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बीडीओ से मांग की है कि योग्य व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में दिपाली महतो, खांदु महतो, चम्पा कोड़ा मुदी, विष्णु सिंह सरदार, लक्ष्मी दास, सुभाष महतो, माणिक चन्द्र महतो, गणेश कुम्भकार एवं जेएलकेएम के जिला प्रवक्ता फनी महतो, प्रखंड सचिव मृत्युंजय महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रताप महतो, भैरव महतो, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.