रांची, अप्रैल 3 -- रांची। वरीय संवाददाता अबुआ अधिकार मंच ने रांची के कई प्रखंड सिल्ली, बुंडू तथा सोनाहातू के अलावा अन्य क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू खनन पर रोक लगाने की मांग की है। इस मसले को लेकर संगठन के नीरज कुमार राम ने रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी चंदन सिन्हा एवं जिला खनन पदाधिकारी को पत्र सौंपा कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया है कि अवैध खनन से कई नदियों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। वहीं पुल-पुलिया व हाथी के पारम्परिक मार्ग व उनके लिए जलस्रोत में कमी आ रही है। जिस कारण अन्य वन्य जीव पर भविष्य में पानी को लेकर संकट उत्पन्न हो सकता है। बताया गया कि इसके अलावा सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। संगठन की ओर से जिला पुलिस एवं प्रशासन से मांग की गई है कि मसले की जांच के लिए उच्च स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.