हल्द्वानी, फरवरी 23 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड महिला कल्याण संस्था की ओर से रविवार को ऊंचापुल स्थित रामलिला मैदान में महिला होली का आयोजन किया गया। होली गायन के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कि गई। जहाँ भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस विशेष होली में महिलाएं एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी जहां महिलाओं ने होली के गीतों पर स्वांग भी रचाया। संयोजक रेनु जोशी ने बताया कि होली महोत्सव कराने का मकसद है कि पहाड़ की महिलाओं को अपनी संस्कृति और कला को लोगों तक पहुंचाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...