मऊ, मार्च 18 -- मऊ। शहर में स्थित एक मैरिज हॉल के सभागार में रोटरी क्लब की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह में का आयोजन हुआ। रंगारंग संगीत कार्यक्रमों के बीच लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। क्लब के संस्थापक सदस्य शमीम साहब ने कहा कि होली का पर्व हिंदू- मुस्लिम एकता का प्रतीक होता है। मौजूदा समय में हम सबको मिलजुल कर रहने की आवश्यकता है। तभी हमारा समग्र विकास संभव है। पूर्व अध्यक्ष डा.एचएन सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक सरोकारों को सदैव पूरा करने का कार्य करती रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन सचिव पुनीत श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के संयोजक डा.एके सिंह, डा.असगर अली सिद्दीकी, शैलेंद्र मिश्रा, सौरभ बरनवाल, निखिल वर्मा, डा.अभ्युदय सिंह रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.