देवरिया, अक्टूबर 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। दशहरा मेले के समापन के बाद शुक्रवार को विधि-विधान से दुर्गा प्रतिमाओं का नदियों में विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान शहर से लेकर गांव तक भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में उड़ते अबीर-गुलाल होली पर्व होने का भ्रम कराया। जयकारों के बीच प्रतिमाओं को नदी घाट पर लाया गया। उसके बाद माता के भक्तों ने अटूट श्रद्धा के बीच नम आंखों से प्रतिमाओं को अंतिम विदाई दी। देर शाम तक जिले के पटनवा पुल, सरयू नदी और महुआपाटन घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा। जगह-जगह लोगों ने फूल वर्षा कर प्रतिमाओं का पूजन-अर्चना भी किया। सलेमपुर में विसर्जन जुलूस में लाखों लोग शामिल हुए। यहां देवी प्रतिमाओं की भव्य आरती की गई। बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदलना जारी था। कभी बारिश तो कभी धूप मौसम के लुका-छिपी का यह खेल चलता रहा। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.