भभुआ, मार्च 8 -- महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक ने 650 महिलाओं को दिलाया न्याय ससुराल वालों के बंधक से छुड़ाकर पीड़ित महिलाओं को दिलाया नया जीवन (महिला दिवस) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक विनिता गुप्ता कैमूर की अबला महिलाओं को सबला बनाकर उनकी जिंदगी संवारने की काम कर रही हैं। उन्होंने घरेलू हिंसा से जूझ रही कैमूर जिले के 650 महिलाओं को न्याय दिलाने का काम किया है। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि कुछ विवाहित महिलाओं को ससुराल वालों ने दहेज के लिए व कुछ को विभिन्न कारणों से घर में बंधक बनाकर रखा था। सूचना मिलते ही उन्होंने स्थानीय पुलिस की मदद से पीड़ित महिलाओं को बंधक से छुड़ाकर उन्हें नई जिंदगी देने का काम किया है। कुछ महिलाओं को उनके पति छोड़ दिए थे। उनकी कानूनी लड़ाई लड़कर जीवनयापन करने के लिए हर माह पैसा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.