बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- अबतक जिले के 27, 70 किसानों का हुआ निबंधन डीएम ने पंचायत में लग रहे शिविरों का लिया जायजा फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया में तेजी लाने का दिया निर्देश फोटो मनोज किसान : शेखपुरा में किसान पंजीकरण का निरीक्षण करते डीएम शेखर आनंद व अन्य। शेखपुरा, निज संवाददाता। आम नागरिकों के जीवन को सरल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। कलेक्ट्रेट स्थित श्रीकृष्ण सभागार में स्थापित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अब किसानों और भूमि संबंधित मामलों का निपटारा मिशन मोड में किया जा रहा है। मंगलवार को डीएम शेखर आनंद ने नियंत्रण कक्ष का जायजा लिया तथा चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष से प्रत्येक घंटे किसान पंजीकरण कार्य की समीक्षा की जा रही है। ताकि, कोई भी पात्र किस...