साहिबगंज, दिसम्बर 3 -- राजमहल । पर्यटकों को आवश्यक सूचना व सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ¹यहां बना पर्यटक सूचना केंद्र बीते कई सालों यूं बेकार पड़ा है। इस्तेमाल नहीं होने से भवन भी जर्जर हो रहा है। दरअसल, राज्य सरकार ने शहर के नया बाजार बिरसा मुंडा टाउन हॉल के पास पर्यटक सूचना केंद्र का निर्माण करीब 12 साल पहले कराया था। अब यह भवन जुआरी, शराबी एवं मनचलों का अड्डा बन चुका है। हालांकि यह केंद्र अब तक शुरू नहीं होने से यहां सैर-सपाटे के लिए आने वाले पर्यटकों को यहां से आवश्यक सुविधा नहीं मिल पा रही है। दूसरी ओर शहर में बड़े होटल, रेस्टोरेंट, रहने के लिए लॉज , धर्मशाला आदि नहीं है। इससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को दिक्कत होती है । इसके चलते विदेशी पर्यटक यहां रात को नहीं रहना चाहते हैं। देश-विदेश के पर्यटक भ्रमण के लिए यहां आए दिन आते हैं। लेकिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.