कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कविताई ने साकेत नगर में होली मिलन पर काव्य मल्हार का आयोजन किया। कवियों ने हास्य व्यंग्य, ओज और शृंगार की रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश शुक्ला अमिय ने अपनी रचना, अबकी होली महिया आवा योगी का फरमान, ढाई बजे लौ होली खेलौ बाद मा...पर तालियां बजाईं। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ विनोद त्रिपाठी की कविता, दिलों को दिल से मिलाओ तो लगे होली है.. की सराहना की। भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्र एवं आरएसएस के विभाग सह बौद्धिक प्रमुख किंजल्क त्रिवेदी ने साहित्यकारों का सम्मान किया। कवियों में चक्रधर शुक्ला, डॉ. रामनरेश चौहान, डॉ. राजकुमार सचान, डॉ. कैलाश बाजपेई, ललिता दीक्षित, साधना सचान, अशोक बाजपेई, आनंद पांडे ...