प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज। आईईआरटी के शैक्षिक सत्र 2025-26 में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 28 और 30 जून को प्रस्तावित है। आईईआरटी के परीक्षा सचिव उमा शंकर वर्मा ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 28 जून को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक प्रयागराज के 15 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। पिछले वर्ष प्रवेश परीक्षा प्रयागराज के साथ-साथ वाराणसी में भी कराई गई थी दो वर्षीय मैनेजमेंट पाठ्यक्रम की 225 सीटों के लिए 310 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि पीजीडीसीए पाठ्यक्रम की मात्र 18 सीटों के लिए 84 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन दोनों पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून को आईईआरटी परिसर में ही आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.