नोएडा, जून 3 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अफ्रीकी मूल के तीन नागरिकों ने सोमवार को बुकिंग कैंसिल करने पर कैब चालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल चालक को नॉलेज पार्क स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रबूपुरा का रहने वाला साजिद ग्रेटर नोएडा में कैब चलाता है। साजिद के भाई राशिद ने बताया कि सोमवार की शाम नॉलेज पार्क क्षेत्र में हिंडन पुस्ता से कैब बुक की गई थी। साजिद कैब लेकर वहां पहुंचा तो उसने देखा कि अफ्रीकी मूल के तीन नागरिक वहां खड़े थे। तीनों ने जगत फार्म छोड़ने के लिए कैब की बुकिंग की। नाइजीरियन नागरिकों को देखकर चालक को उनका व्यवहार ठीक नहीं लगा और उसने बुकिंग कैंसिल कर दी। बुकिंग कैंसिल करने पर तीनों आक्रोशित हो गए और धारदार हथियार से कैब चालक साजिद पर हमला कर दिया। घायल को लहूलुहान हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.